Others Sukhdham Bhawan

वर्ष 1995 में स्थापित श्री कुँज बिहारी निष्काम सेवा ट्रस्ट (पंजीo), पश्चिम विहार, नई दिल्ली की एक प्रसिद् एवं अग्रणीय धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है। ट्रस्ट द्वारा नियमित प्रतिवर्ष समय-समय पर धार्मिक आयोजन जैसे- श्री रामनवमी महोत्सव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, श्रीमद् भगवत कथा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस समय ट्रस्ट के 382 सम्मानित ट्रस्टी एवं सहयोगी सदस्यों का विशाल परिवार है।

आज ट्रस्ट द्वारा श्री धाम वृन्दावन में 2725 वर्ग गज भूमि पर निर्मित केशवधाम रोड, छटीकरा मार्ग, प्रेम के सामने, सुन्दर एवं आकर्षित सुखधाम भवन, पूर्णतः वातानुकूलित धर्मशाला का सफल संचालन गत 9 वर्षों से किया जा रहा है। आज वृन्दावन आने वाले कृष्ण भक्तों की पहली पंसद सुखधाम भवन है।

इसी कड़ी में एक कड़ी और जोड़ते हुए, ट्रस्ट द्वारा श्री यमुनाजी के किनारे, पानीगांव, यमुना एक्सप्रैसवे पर करीब 2-5 एकड़ भूमि पर एक भव्य गौशाला सुखधाम गौसेवा सदन का निर्माण किया गया है। यह गौशाला दुर्गन्ध रहित, हरियाली से परिपूर्ण एवं आकर्षक है। आज इस गौशाला में लगभग 230 गौवंश की निरंतर सेवा की जा रही है।

गौमाता के आशीर्वाद से वृन्दावन में गौशाला के साथ-साथ, गौभक्तों के ठहरने एवं विश्राम हेतू, ट्रस्ट द्वारा सुखधाम गौसेवा सदन के पिछले भाग में श्री यमुना जी के किनारे एक भव्य एवं आकर्षित आश्रम सुखधाम रिर्सोट आश्रम का निर्माण किया है। वृन्दावन का यह पहला मिनी रिर्सोट सम्पूर्ण आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है। जैसे- सुन्दर आकर्षित कमरे एवं सुईटरूम, श्री बांके बिहारी लाल जी का मन्दिर, हरा-भरा गार्डन, फव्वारे-वॉटर बॉडी, किड्स प्लेस्टेशन, लिफ्रट, कीचन एवं डायनिंग हाल, सत्संग हाल एवं रिसेप्शन इत्यादि।

ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा को ध्यान में रखते हुए, शिव मन्दिर बी-3 ब्लॉक, पश्चिम विहार, नई दिल्ली में एक धर्मार्थ डिस्पैन्सरी श्री कुँज बिहारी धर्मार्थ एैलोपैथी डिस्पैन्सरी का गत 20 वर्षों से सफल संचालन किया जा रहा है। जिसमें समाज के गरीब एवं असहाय लोग चिकित्सा लाभ ले रहे हैं। इस डिस्पैनसरी में दंत-चिकित्सा एवं मैडीसन की सुविधायें प्रदान की जा रही हैं।